Homeप्रमुख खबरेंनरोत्तम मिश्रा ने किया रीवा अशोकनगर का भृमण

नरोत्तम मिश्रा ने किया रीवा अशोकनगर का भृमण

पर्यटन उत्सव के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मंत्रिगण को राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों के भ्रमण और वहाँ पर्यटन संभावनाएं बढ़ाने के संबंध में प्रशासन से चर्चा के निर्देश दिए थे। राज्य में 6 अक्टूबर से मंत्रिगण इस तरह के भ्रमण कर रहे हैं। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ भावांतर योजना का लाभ किसानों को दिलवाने के लिए 15 अक्टूबर तक पंजीयन कार्य के लिए भी अभियान चल रहा है। इन दोनों उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने 12 अक्टूबर को रीवा भ्रमण के पश्चात 13 अक्टूबर को अशोकनगर जिले की यात्रा की। इस दौरान ऐतिहासिक चंदेरी किला भी देखा। इस किले के परिसर में स्थानीय प्रशासन ने एक सचित्र प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए स्थायी रूप से लगा रखी, जो अंचल के इतिहास की जानकारी देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments