ग्वालियर, 26 अगस्त 2026/।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल का बुधवार को ग्वालियर आगमन हुआ। दोपहर करीब 3 बजे वे दुर्ग-हावड़ा/हमसफर एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों तक उनका जोरदार एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
श्री अग्रवाल के ग्वालियर पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया तथा भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में अपने नेता के प्रति उत्साह और जोश साफ दिखाई दिया।



रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद श्री अग्रवाल के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा। शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा स्वागत मंच बनाए गए थे। दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के ग्वालियर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। स्वागत कार्यक्रमों में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर रात तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री आशीष उषा अग्रवाल को भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मीडिया दायित्व मिलने से ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनके राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने इसे अपने लिए गौरव का अवसर बताते हुए भव्य स्वागत किया।
श्री अग्रवाल ने स्वागत के लिए पहुंचे सभी भाजपा
संगठन को और मजबूत बनाने के मिलकर काम करेंगे
कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्नेह को अपनी ताकत बताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
ग्वालियर में दिनभर चले स्वागत कार्यक्रमों ने शहर के राजनीतिक माहौल को भी भाजपा के रंग में रंग दिया। जगह-जगह लगाए गए स्वागत मंचों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। देर रात तक चले स्वागत समारोह इस बात के गवाह रहे कि पार्टी के नए राष्ट्रीय मीडिया दायित्व को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह है।
अपडेट जारी