नई दिल्ली 19 अगस्त 2026/भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष अग्रवाल ने अपने नए दायित्व के उपरांत नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर संगठन के पितृपुरुषों को नमन किया।


कार्यालय परिसर में उन्होंने श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र व संगठन के प्रति समर्पण और विचार प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और नीतियों के प्रति सदैव समर्पित रहने तथा भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।