Homeदेशनहीं खुलेंगे स्कूल पर देश में कहीं भी जाने की होगी छूट...

नहीं खुलेंगे स्कूल पर देश में कहीं भी जाने की होगी छूट ,नेताओं के लिए केवल सौ लोग जानिए अनलॉक-4 की सम्पूर्ण गाइडलाइन

भारत सरकार ने अनलॉक-4 के लिए शनिवार शाम गाइडलाइन जारी कर दी। यह 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। इसके तहत, 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो रेल शुरू करने की अनुमति होगी। 21 सितंबर से सोशल, अकादमिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। हालांकि, इसमें 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी।

अनलॉक-4 की गाइडलाइन से जुड़ीं मुख्य बातेंः

  • कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
  • इंटर और इंट्रा स्टेट मूवमेंट पर अब कोई रोक नहीं होगी। किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • सभी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगी। दुकानों पर ग्राहकों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है। इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा।
  • 65 साल से ऊपर के लोगों, 10 साल की आयु से कम के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जब तक जरूरी न हो बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
  • राज्य सरकारें अब बिना केंद्र सरकार की अनुमति के स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा पाएंगी। केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगा सकेंगे।
  • 21 सितंबर से ओपन एयर थिएटर खोलने की अनुमति होगी। 30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस समय तक ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • कंटेनमेंट जोन के बाहर 21 सितंबर से अनुमति मिल सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अलग से एसओपी जारी करेगा।
  • सभी राज्य सरकारें और केंद्र शासित सरकारें स्कूल और कॉलेजों में 50% टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को बुला सकते हैं।
  • नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, स्टेट स्किल डेवलपमेंट मिशन और अन्य भारत सरकार या राज्य सरकार के साथ रजिस्टर्ड नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग सेंटरों में स्किल या इंटरप्रिन्योरशिप ट्रेनिंग की इजाजत होगी।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रिन्योरशिप एंड स्माल बिजनेस डेवलपमेंट (NIESBUD), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रिन्योरशिप (आईआईई) और ट्रेनिंग प्रोवाइर्स को भी मंजूरी दी गई।
  • रिसर्च स्कॉलर के लिए हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन और प्रोफेशनल और टेक्निकल प्रोग्राम के ऐसे पोस्ट ग्रैजुएट स्टूडेंट्स (जिन्हें लैब या एक्पेरिमेंट वर्क की जरूरत है) को प्रदेश या यूटी में कोरोना की स्थिति का आंकलन करते हुए MHA की सलाह के बाद डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन (DHE) से इजाजत मिल सकेगी।
  • अन्य प्रमुख बात

  1. शनिवार दिनांक 29 अगस्त 2020 को गाइडलाइन जारी की गई।
  2. यह गाइडलाइन दिनांक 30 सितंबर तक लागू रहेगी। इसके बाद अनलॉक-5 की गाइड लाइन जारी की जाएगी।
  3. दिनांक 7 सितंबर से मेट्रो रेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
  4. दिनांक 21 सितंबर से सामाजिक कार्यक्रमों (विवाह- जन्मदिन इत्यादि) पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा।
  5. एकेडमिक इवेंट्स, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल प्रोग्राम्स, धार्मिक कार्यक्रम, पर लगा प्रतिबंध समाप्त लेकिन शामिल नागरिकों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  6. राजनीतिक कार्यक्रमों में नेता और जनता मिलाकर कुल संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  7. एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्राओं पर लगी हुई सभी प्रकार की रोक समाप्त।
  8. भारत के नागरिक को भारत के किसी भी हिस्से में जाने के लिए कोई रोक-टोक नहीं।
  9. सभी राज्यों को गाइडलाइन का पालन करना होगा।
  10. दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग पर निगरानी पुलिस विभाग रखेगा।
  11. भारत सरकार की अनुमति के बिना किसी भी राज्य की सरकार किसी भी मोहल्ले, गांव, कंटेनमेंट एरिया या फिर शहर को लॉकडाउन नहीं कर सकती।

 

अन्य सलाह

  1. विषम परिस्थितियों से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करें।
  2. संक्रमण को रोकने के लिए अति आवश्यक होने पर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं।
  3. जितना संभव हो सकता है वीकेंड की पिकनिक प्लान रद्द रखें।
  4. फेस मास्क/ फेस कवर अनिवार्य रूप से जारी रखें।
  5. घर के अंदर आने वाली किसी भी वस्तु का सैनिटाइजेशन जरूर करें।
  6. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आपको महामारी से बचाएगा।
  7. दुकानों में सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी दुकानदार की होगी।
  8. शहर में सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी नगर पालिका/ नगर निगम की होगी।
  9. ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments