Homeप्रमुख खबरेंनहीं रहे दिग्गज सीपीएम नेता सीताराम यचुरी प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं...

नहीं रहे दिग्गज सीपीएम नेता सीताराम यचुरी प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव रहे सीताराम येचुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। दुनिया के प्रमुख नेताओं में से एक सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)  में भर्ती थे और लंबे समय से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। वे स्वास नली के इन्फेक्शन से पीढ़ित थे उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा परिवार द्वारा दी जानकारी के अनुसार उनकी देह को एम्स एनाटॉमी विभाग को मेडिकल प्रयोजन हेतु दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख ज़ाहिर करते हुए उन्हें वामपंथी दलों का अग्रणी नेता बताया है.

पीएम मोदी ने लिखा “येचुरी को सभी राजनीतिक दलों से संपर्क बनाए रखने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता था. उन्होंने एक सांसद के तौर पर भी अपनी अलग छाप छोड़ी. इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है. “

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा है, “पूर्व राज्यसभा सांसद और सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी जी के निधन से दुख हुआ है. उनके चले जाने से राजनीति को नुकसान हुआ है. मैं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल की घड़ी में शक्ति प्रदान करें.” उनके निधन पर राहुल गांधी सहित देश के कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments