अंतिम यात्रा रविवार 17 नवंबर प्रातः 10 बजे निज निवास श्री बालाजी दरबार मैनावाली गली दालबाजार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम रवाना होगी।
ग्वालियर /श्री बालाजी दरबार मैनावाली गली के महंत, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक तीरथ मिश्राजी के पुत्र गौरव महाराज जी का आज अचानक हृदयगति रुकने से देवलोक गमनहो गया। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 17 नवंबर प्रातः 10 बजे निज निवास श्री बालाजी दरबार मैना वाली गली दालबाजार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम रवाना होगी।

बालाजी के परम भक्त श्री गौरव महाराज बचपन से ही सनातन धर्म में निहित धार्मिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पित था,गौ सेवा व समाज सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहे। गौरव महाराज अपनी धार्मिक शक्तियों के द्वारा विविध व्याधिओं से परेशान रुग्ण मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। ग्वालियर अंचल ही नहीं सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित अनेक प्रातों में उनके भक्त बड़ी संख्या में मौजूद हैँ।
वे देवलोक गमन से पूर्व अंतिम सांस तक प्रभु सेवा में लगे रहे आज भी बालाजी दरबार में आयोजित अन्नकूट उत्सव की तैयारी में भक्तिभाव व्यस्त थे तभी उनकी तबियत खराब हो गई उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देवलोक गमन हो गया।
उनके निधन का समाचार जैसे ही उनके भक्तों को पता चला उनके बीच दुख की लहर दौड़ गई बड़ी संख्या में भक्तगण मैना वाली गली बालाजी दरबार पहुंचे और अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
संत समाज ने भी युवा संत के असमय गोलोक गमन पर गहन शोक व्यक्त किया है, अनेक सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठनों ने भी उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।