Homeप्रमुख खबरेंनाराज पिरौनिया सहित तीन पूर्व भाजपा विधायकों ने भोपाल में खोला मोर्चा

नाराज पिरौनिया सहित तीन पूर्व भाजपा विधायकों ने भोपाल में खोला मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग से जुड़े नाराज तीन पूर्व विधायकों व उनके तमाम समर्थकों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत सहित केशव नीड़म में संघ नेताओं से मिलकर टिकट वितरण में उनकी अनदेखी किये जाने और बाहरी व्यक्ति को तवज्जो मिलने के प्रति अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भिंड विधानसभा का टिकट तुरंत बदले जाने की मांग की है।

अपनी नाराजगी व्यक्त करने वाले पूर्व विधायकों में से एक भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने shabdshaktinews से चर्चा करते हुए कहा की भिंड लोकसभा सीट पर  पर टिकट वितरण के मामले में उनके साथ जो नाइंसाफी हुई है उससे पूरा समाज और भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह छुब्ध हैं ।

उन्होंने अपने गुस्से का इजहार शिवराज सिंह और सुहास भगत से किया है । चर्चा के दौरान दोनों ही नेताओं ने भिंड के मामले में नए सिरे से विचार होने की बात कही है।

उधर दतिया और भांडेर जिले से जुड़े तमाम आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है। चुनाव के समय इस बिगड़ते माहौल ने भाजपा के नीतिनिर्धारकों की नींद उड़ाकर रख दी है।ऐसा  नहीं है कि केवल भिंड सीट को लेकर ही आक्रोश है। ग्वालियर में भी प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस के हालात बने हुए हैं। महल को छोड़ दिया जाए तो जो नाम चर्चा में हैं उनमें से कोई भी जिताऊ नजर नहीं आता। उधर मुरैना में भाजपा के महापौर अशोक अर्गल द्वारा बगावत करके कांग्रेस का दामन थामने की चर्चा ने यहां से भी भाजपा की हालत पतली कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments