Homeप्रमुख खबरेंनिर्दलियों पर डोरे डालने की कवायद में जुटे भाजपा कांग्रेस के लोग

निर्दलियों पर डोरे डालने की कवायद में जुटे भाजपा कांग्रेस के लोग

 बढ़े हुए मतदान प्रतिशत और मतदाताओं की चुप्पी  की वजह से परिणाम को लेकर असमंजस के हालात निर्मित हैं, इस वजह से राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है  ऐसे नेता जो बागी होकर चुनाव मैदान में हैं और उनकी स्थिति अच्छी है उन्हें मनाकर उनका समर्थन प्राप्त करने की कवायद शुरू हो गई है।

उज्जैन जिले की महिदपुर सीट पर दिनेश राय निर्दलीय चुनाव लड़े हैं। वह यहां से जीत की स्थिति में माने जा रहे हैं। जैन से दोनों दल के बड़े नेता संपर्क में हैं। केएल अग्रवाल भाजपा से बागी होकर बमौरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका फीडबैक भी पार्टियों को अच्छा मिला है। वह जीत सकते हैं। सूत्रों के मुतबाकि अगर वह जीते और भाजपा की सरकार बनीती है तो वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रामकृष्ण कुसमरिया ने बागी होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पथारिया सीट से चुनाव लड़े और उन्होंंने अपने पूरी ताकत इस सीट पर झोंक दी। मतदान के बाद कई स्थानीय नेता कुसमरिया के संपर्क में हैं। भिंड सीट से भाजपा के बागी नरेंद्र कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। अब कांग्रेस और भाजपा दोनों दल उनपर डोरे डाल रहे हैं। ऐसे ही राजेश शुक्ला ने कांग्रेस से बागी होकर बिजावर, नितिन चतुर्वेदी ने राजनगर से और डॉ. शिशुपाल सिंह तीनों प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के टिकट से भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं। पुष्कर सिंह सतना सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बलबीर दंडोतिया मुरैना और प्रदीप सिंह पटना सिरमौर से मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

भाजपा ने लगाई नेताओं की ड्यूटी

भाजपा ने इसके लिए हर संभाग में एक बड़े नेता की ड्यूटी लगाई है। उज्जैन की एक महिला प्रत्याशी के पास शुक्रवार को भाजपा के बड़े नेता का फोन पहुंचा था। वहीं कांग्रेस के झाबुआ से बागी जेवियर मेढ़ा, घोड़ा डोंगरी के प्रताप सिंह उइके और जबेरा के आदित्य सोलोमन से संपर्क साधा है। भाजपा ने अपने दल के बड़े बागियों रामकृष्ण कुसमरिया, केएल अग्रवाल, राजकुमार मेव, लता महस्की और समीक्षा गुप्ता से भी वोटिंग के बाद कुछ नेताओं के जरिए संपर्क किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments