Homeग्वालियर अंचलन्यायाधीशगण, अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर्स ने किया रक्तदान

न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर्स ने किया रक्तदान

ग्वालियर / मानवता की रक्षा और दूसरों का जीवन बचाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने 39 यूनिट रक्तदान किया। मानव‌ जीवन संरक्षण के पुनीत कार्य स्वैच्छिक रक्तदान में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं , अधिकारी, कर्मचारियों, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला‌ विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री पी सी गुप्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री गालिब रसूल सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

महिला न्यायाधीशगण भी रक्तदान के लिए आगे आईं

जिला न्यायालय में आयोजित हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाली महिलाओं में जिला न्यायाधीश श्रीमती आरती शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश श्री विजिताश्व पुष्कर, सुश्री दिव्यांशी मंडराई, सुश्री अर्पिता त्रिपाठी व सुश्री अदिति कैथवास शामिल हैं। साथ ही श्री ओमप्रकाश परमार व श्री पंकज भालेराव, कोर्ट मैनेजर सुश्री शैफाली गौमे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने भी रक्तदान किया। इनके अलावा श्री मनीष शाक्य, श्री रोहित जाटव, श्री कमल, श्री विवेक सिंह रावत, श्री राहुल सिंह, श्री सुमित शर्मा, श्री नवनीत अहिरवार, श्री सौरभ मिश्रा, सुश्री निधि गोयल, श्री दीपक धाकड़, श्री अमित जैन, श्री आकाश मुखर्जी, श्रीमती रेखा शर्मा, श्री ईश्वर शर्मा, श्री चंद्रकांत मिश्रा, श्री राजू गुप्ता, श्री जयदीप जैन, सुश्री नेहा कुशवाह, श्री संदीप यादव, श्री पराग भार्गव, श्री आकाश डौंडेरिया, श्री अजय कुंडे,श्री विशाल गोयल, श्री रवि शर्मा, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री तोपान सिंह, श्री पवन नागौटी, श्री हरेन्द्र भूषण, श्री निशांत पाल, श्री सागर फुफटानी आदि भी रक्तदान करने वालों में शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय मुरार एवं जया रोग्य मेडिकल कॉलेज‌ के रक्तकोष प्रभारी व स्टाफ और गौरवशाली सामाजिक संस्था, पैरालीगल वालेंटियर्स का भी विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments