Homeदेशपता चला हमलावर पायलट का नाम,पिता ओमानी और मां सीरियाई यहां जानिए...

पता चला हमलावर पायलट का नाम,पिता ओमानी और मां सीरियाई यहां जानिए और बहुत कुछ

फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट स्मित माछर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. को-पायलट का नाम हमाम-अल-हमामी और उसे एयर ओमान ने बैन कर दिया था. हमामी शुरुआत से ही कट्टरपंथी विचारधारा का था. वह 8 महीने पहले ही फ्लाई दुबई एयरलाइन में शामिल हुआ था. हमामी की गिरफ्तारी के बाद उसके बैग से कई तरह का सामना मिला. उसमें ‘फ्री फिलिस्तीन’ के पर्चे भी मिले हैं

त्रों के मुताबिक, ओमानी पायलट हमामी कई बार अपनी कट्टरपंथी सोच को जाहिर कर चुका था. वह इजरायल को दुश्मन मानता था और फिलिस्तीन के प्रति काफी हमदर्दी रखता था. अब पूरे मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है. खुफिया विभाग उसके आतंकवादी इरादों की पड़ताल भी कर रहा है. वह प्लेन को क्यों क्रैश करवाना चाह रहा था, इसकी व्यापक जांच हो रही है.

सूत्र ने बताया कि उसका जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था. उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई हैं. उसने अपने जीवन के कई साल यूएई में बिताए हैं. एक इसराइली अधिकारी ने भी अल-हमामी की पहचान की पुष्टि की है. सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की है.”

सीएनएन ने लिखा है, ”हमाम अल-हमामी के नाम से मौजूद एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक, उसने ओमान एयर में सात साल तक काम किया और फ़रवरी 2025 में वहाँ से नौकरी छोड़ी. इसके बाद उसने जून 2025 में रॉयल एयर मैरोक में काम शुरू किया और जनवरी 2026 में वहाँ से चला गया. प्रोफाइल में फ्लाईदुबई का कोई उल्लेख नहीं था.”

एक सूत्र ने पुष्टि की कि यह प्रोफ़ाइल बुधवार की घटना में शामिल फ्लाईदुबई के पायलट का ही है. इसके बाद यह प्रोफ़ाइल हटा दी गई और सीएनएन ने टिप्पणी के लिए लिंक्डइन से संपर्क किया है.”

सीएनएन ने लिखा है, ”इस बीच, मामले से परिचित एक क्षेत्रीय राजनयिक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि संदिग्ध को उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर उठी चिंताओं के कारण उड़ान प्रशिक्षण से हटा दिया गया था और ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन में उसे दूसरी भूमिका दी गई थी.”

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक़, ”लिंक्डइन प्रोफ़ाइल पर केवल दो पोस्ट की गई थीं और दोनों बुधवार को घटना के करीब नौ घंटे बाद थोड़े अंतराल में प्रकाशित हुईं. यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्ट किसने प्रकाशित कीं या क्या इन्हें पहले से शेड्यूल किया गया था. पहली पोस्ट में बोइंग 737 मैक्स विमान के कॉकपिट में बनाए गए कई वीडियो क्लिप शामिल थे. बुधवार की घटना में सऊदी अरब की ओर मोड़े गए विमान में फ्लाईदुबई का 737 मैक्स 8 विमान था.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments