Homeग्वालियर अंचलपरशुराम जन्मोत्सव पर धूम धाम से निकलेगी पालकी यात्रा,महाआरती के साथ समिति...

परशुराम जन्मोत्सव पर धूम धाम से निकलेगी पालकी यात्रा,महाआरती के साथ समिति का गठन

श्री परशुराम पालकी यात्रा के संयोजक आनंद, अध्यक्ष तीरथ, महामंत्री सोनू , कोषाध्यक्ष रामनारायण बने,सनातनियों की सुरक्षा को लेकर महा आरती की, 5 को गठित समिति का विस्तार होगा,

ग्वालियर  /भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पालकी समिति ग्वालियर की बैठक आज श्री बालाजी दरबार ,मैना वाली गली में समिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में साधु संत महंत सभा ग्वालियर के अध्यक्ष श्री गौरव महाराज उपस्थित रहे।

‌बैठक में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हिंदू मंदिरों को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणियां ,पाकिस्तान में तोड़े गए हिंदू मंदिर , बांग्लादेश में 14 से अधिक तोडे

गए हिंदू मंदिर की संयुक्त राष्ट्र संघ से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है तथा देश विदेश में सनातनियों की सुरक्षा के लिए भगवान श्री परशुराम जी की महा आरती की गई।
भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को शनिवार सुबह ठीक 7:00 बजे नई सड़क से भगवान श्री परशुराम जी की पालकी निकाल कर सनातन धर्म मंदिर पर सुबह 9 बजे महाआरती करने का निर्णय लिया गया।
श्री परशुराम पालकी का संयोजक आनंद नारायण गौड़, अध्यक्ष तीरथ मिश्रा, मुख्य परामर्शदाता प्रकाश नारायण शर्मा, कुलवीर भारद्वाज, नरेश कटारे, प्रवक्ता गिरिराज गुरु,महामंत्री भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, कोषाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, कार्यालय मंत्री हेमंत एडीसन शर्मा, बनाकर समिति के विस्तार का अधिकार देते हुए 5 मार्च को सायंकाल ठीक 4-00 बजे सनातन धर्म मंदिर पर सुन्दरकाण्ड के साथ भगवान श्री परशुराम जी का पूजन पंडित गिरिराज गुरु जी के मुख्य आचार्यत्व में होगा । जिसमें सकल सनातन समाज के प्रमुखों को शामिल किया जाएगा।महिला समिति , युवा समिति गठित की जाएगी।
बैठक को भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, भार्गव युवा समाज के अध्यक्ष संगम भार्गव,एस के शर्मा, हरीदास अग्रवाल, कमल तपा, प्रवीण दुबे, रामकुमार, रामप्रकाश भार्गव, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन शर्मा, विकास मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में आभार प्रदर्शन श्रीमती मधु भारद्वाज ने किया।

,

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments