लखनऊ/पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को यूपी पुलिस की टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है. मामले में सुरक्षा एंजेसियों के हरकत में आने के बाद अब यूपी पुलिस की टीम सीमा हैदर को नोएडा से डिटेन कर ले गई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सीमा हैदर को सादी वर्दी में आई यूपी पुलिस की टीमें घर से लेकर निकल गई. पुलिसकर्मियों ने पहले गली के दोनो तरफ का रास्ता रोका और उसके बाद सीमा हैदर को बाहर निकालकर लेकर गए.
पुलिस सीमा हैदर को कहां लेकर गई है, इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन पूछताछ के लिए लेकर गई है. घर के लोग फिलहाल, कुछ बोलने को तैयार नहीं है. उधऱ बताया जा रहा है कि यूपी की एटीएस टीम केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन कर रही है. साथ ही सीमा के पाकिस्तान से यूपी आने और उसके कांटेक्ट के बारे में जांच की जा रही है. इस मामले की जांच कर रहे नोएडा और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने कई अहम जानकारियां पता लगाने के लिए यूपी एटीएस से तकनीकी मदद मांगी थी.