Homeदेशपाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक भारत पर आतंकी हमला...

पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, अगर बात होगी तो केवल आतंकवाद और POK पर ही होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर द‍िया क‍ि पाक‍िस्‍तान से अब कोई बात होगी तो सिर्फ पाक‍िस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर यानी पीओके पर होगी. इस एक लाइन से उन्‍होंने न सिर्फ पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पाक‍ आर्मी चीफ आस‍िम मुनीर को जवाब द‍िया है, बल्‍क‍ि चौधरी बनने की कोश‍िश कर रहे ट्रंप को भी समझा द‍िया है क‍ि भारत और पाक‍िस्‍तान के बीच झगड़े का सिर्फ एक ही मुद्दा है और वह है पीओके को भारत में शामिल करना.

दो द‍िन पहले अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने सीजफायर का खुद ही ऐलान करते हुए कश्मीर पर मध्‍यस्‍थता की बात कर डाली थी. दो द‍िन तक सरकार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में साफ कर द‍िया क‍ि भारत और पाक‍िस्‍तान के बीच कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है. मुद्दा है तो सिर्फ पीओके यानी पाक‍िस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर का मुद्दा है. इससे उन्‍होंने ट्रंप को साफ संदेश दे दि‍या क‍ि कश्मीर पर चौधरी बनने की जरूरत नहीं है

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, “भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा.”

सोमवार रात आठ बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे. हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंकी जड़ें निकलती हैं.”

22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद छह-सात मई की रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हवाई हमले किए थे. भारत ने दावा किया था कि पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंप को निशाना बनाया गया. भारत ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया.

इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ‘पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक़ है.’ उन्होंने भारत के इस हमले को ‘एक्ट ऑफ़ वॉर’ बताया.

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा. न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा.”

भारत के हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान ने भी जम्मू कश्मीर से सटे नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी बढ़ा दी थी और भारत ने कहा था कि इस गोलाबारी में उसके 16 नागरिक मारे गए जबकि कई लोग घायल हो गए.

सोमवार को पीएम मोदी ने ये भी कहा, “हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे.”

टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते’

पीएम मोदी ने सोमवार को अपने संबोधन में पाकिस्तान पर आतंकवाद को पोषित करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा. पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा. इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है.”

पीएम मोदी ने कहा, “भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते. टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकता. पानी और ख़ून भी एक साथ नहीं बह सकता.”

उन्होंने कहा, “हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी. पाकिस्तान से बात होगी तो पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (पीओके) पर ही होगी.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments