Homeखेलपाकिस्तान को 4-0 धोया भारतीय शेरों ने फाइनल में किया प्रवेश

पाकिस्तान को 4-0 धोया भारतीय शेरों ने फाइनल में किया प्रवेश

लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को यहां एशिया कप के अपने अंतिम मैच में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 10वें पुरूष एशिया कप के सुपर 4 के तीसरे और अंतिम मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भारत ने हर विभाग में पछाड़ते हुए करारी शिकस्त दी. हालांकि मैच में शुरुआत में दोनों टीमों ने खूब संघर्ष किया. भारत को शुरुआत में गोल करने में सफलता नहीं मिली. लेकिन बाद में भारत ने मैच में एकतरफा तरीके से पाकिस्तान पर जोरदार हमले करते हुए एक के बाद एक गोल करते हुए 4-0 से जीत हासिल की.

मनप्रीत सिंह को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. हाल के दिनों में भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाया है.  मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने इस मैच में भी पड़ोसी देश पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. सुपर 4 के अपने पहले मैच में कोरिया के खिलाफ 1-1 के ड्रा को छोड़कर भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार फार्म में रही है, उसके लिये खिलाड़ियों ने कुछ खूबसूरत मैदानी गोल किये और ‘वन-टच’ आक्रामक हाकी का प्रदर्शन किया, जिसके लिये वह मशहूर है.

कोरिया के खिलाफ मैच भारतीयों के सतर्क होने के लिये काफी था जो नये मुख्य कोच सोर्ड मारिने के मार्गदर्शन में पहला टूर्नामेंट खेल रही है. इस ड्रा ने उनके लिये उत्प्रेरक का काम भी किया, जिसने सुपर 4 के दूसरे मैच में मलेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-2 से जीत दर्ज की.  भारत टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग पर है. वहीं पाकिस्तान की टीम 13वीं रैंकिंग पर काबिज है. तीन मैचों में सात अंकों के साथ भारत तालिका में शीर्ष है. मलेशिया दूसरे नंबर है, वहीं पाकिस्तान की टीम अंतिम नंबर पर पहुंच गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments