Homeदेशपिता वेंटीलेटर पर लेकिन कोरोना महामारी से परेशान रुग्ण मानवता की सेवा...

पिता वेंटीलेटर पर लेकिन कोरोना महामारी से परेशान रुग्ण मानवता की सेवा को प्रथमिकता देता यह भगवाधारी योगी

इसे कहते हैं नरसेवा नारायण सेवा का अनुपम उदाहरण निःसंदेह इससे देशवासियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। भगवावस्त्र धारी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके पिता विगत 13 अप्रैल से दिल्ली के एम्स में गम्भीर बीमारी की हालत में वेंटीलेटर पर हैं परंतु योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से बेहाल मानवता की सेवा को पिता से ज्यादा महत्व दिया। पिता की चिंता वे केवल मोबाइल पर ही करते हुए दिनरात उत्तरप्रदेश की जनता को कोरोना से मुक्त करने जुटे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को लिवर और किडनी की समस्या है। उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रख गया है।

रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक शरीर के कई अंगों ने काम करना कम कर दिया है। वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। एम्स सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। डॉक्टर उनके उपचार में लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments