रांची 10 अगस्त 2026/दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के NEET पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन के बाद, अब रांची में JPSC-JSSC को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। एक तरफ जहां देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भरदम बहस हो रही है, वहीं मशहूर एक्टर पीयूष मिश्रा भी छात्रों के साथ देने रांची पहुंचे।
‘गुलाल’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों के एक्टर पीयूष मिश्रा ने इस दौरान सेलेब्स की चुप्पी को लेकर नसीरुद्दीन शाह को घेरा है। 63 साल के पीयूष मिश्रा ने 76 साल के दिग्गज नसीरुद्दीन शाह के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने CJP आंदोलन ने दौरान कुछ सेलेब्स की चुप्पी पर कहा था कि ‘जिनके मुंह में हड्डी होती है, वे बोलते नहीं हैं।’ अब पीयूष मिश्रा ने पूछा है कि ‘इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है?’
पीयूष मिश्रा का यह तंज JPSC को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर आया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध कर रहे छात्रों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। ये छात्र 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।