Homeमध्यप्रदेशपुनः भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद लोकेंद्र पाराशर का...

पुनः भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद लोकेंद्र पाराशर का अपने गृह नगरागमन सोमवार को

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर कल ग्वालियर आएंगे
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर कल 25 जनवरी को ग्वालियर आएंगे। श्री पाराशर भोपाल से पंजाब मेल से चलकर दोपहर लगभग 3:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां ग्वालियर स्टेशन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करने के बाद श्री पाराशर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाराज बाड़ा स्थित पार्टी कार्यलय मुखर्जी भवन पहुंचेंगे। यहां श्री पाराशर द्वारा पार्टी के महापुरुषों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात पार्टी कार्यालय पर जिला इकाई द्वारा श्री पाराशर का एवं पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह का स्वागत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि श्री पाराशर को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में पुनः मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। विगत 13 जनवरी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त होने के बाद श्री पाराशर पहली बार अपने शहर ग्वालियर पहुंच रहे हैं। श्री पाराशर 14 अगस्त 2016 से पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments