Homeमध्यप्रदेशराममंदिर के लिए जयारोग्य के डीन डॉ अयंगर सहित कई चिकित्सकों ने...

राममंदिर के लिए जयारोग्य के डीन डॉ अयंगर सहित कई चिकित्सकों ने दिया मुक्तहस्त से दान

मंदिर के लिए शहरवासी बढ़ चढ़कर कर रहे हैं समर्पण
ग्वालियर/ अयोध्या में बन रहे भव्य
राममंदिर निर्माण हेतु शहर में धन संग्रह अभियान में लोग बढ़ चढ़कर दान देने आगे आ रहे हैं। सामान्यतः इस तरह के अभियानों में रुचि न लेने
वाला वर्ग भी खुद ही आगे आकर अपना समर्पण व्यक्त कर रहा है। इसी क्रम में आज जयारोग्य के कई नामीगिरामी डॉक्टरों ने धन संग्रह टोली के रामभक्तों को दान दिया । निधि संग्रह के लिए यह टोलियां व सामाजिक कार्यकर्ता सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में निकल जाती हैं। भगवान श्रीरामचन्द्र मंदिर निर्माण के लिए जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी
गुल्लक तोड़कर दान कर रहे हैं, वहीं बड़े लोग अपनी जमा पूंजी से समर्पण कर रहे हैं। राजनीतिक हो या सामाजिक सभी लोग मंदिर निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को महानगर निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल, विजय गुप्ता, यशवंत इंदापुरकर, डॉ. जगजीत नामधारी, श्याम प्रजापति, अशोक पाठक, रवि अग्रवाल, विजय दीक्षित, नवनीत शर्मा, कमल जैन, पप्पू वर्मा, नवलकिशोर शुक्ला, डॉ. आरकेएस धाकड़, डॉ. जीतेन्द्र नरवरिया, मानसिंह जादौन, अशोक शर्मा सहित अन्य वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में टोलियां ने प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचकर निधि संग्रह किया। साथ ही लोगों से समर्पण के लिए आग्रह भी किया।  इस दौरान डॉ. राकेश कुशवाह, वरिष्ठ अधिवक्ता नवल कुमार गुप्ता, गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. श्रीनिवास अयंगर, आर्थोपैडिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. समीर गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन मुद्गल, पूर्व मेला संचालक नवीन परांडे, माहेश्वरी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. वीरेन्द्र माहेश्वरी, लोक प्लाजा के संचालक पीताम्बर लोकवानी, केएल राजौरिया, कारपोरेट क्लब अभिकर्ता विजय चांडक, धीरेन्द्र सिंह चौहान, सीए अशोक ढींगरा की माताजी एवं पुत्री, कोचिंग संचालक सतीश सिंह जादौन, संगीत विवि के डॉ. सुनील द्विवेदी, आनंद प्रताप सिंह सहित कई स्थानों पर आमजन ने निधि समर्पित कर राम मंदिर निर्माण में सहभागी बने।

बच्ची ने गुल्लक फोड़कर भेंट की राशि
निधि समर्पण के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आगे आ रहे हैं। सालों तक गुल्लक में जोड़कर रखी राशि भी बच्चे समर्पित कर रहे हैं। रविवार को बृजकिशोर शर्मा एवं रश्मि शर्मा की पुत्री शानवी शर्मा ने भी भगवान श्रीराम के लिए अपनी गुल्लक समर्पित कर दी। उन्होंने गुल्लक फोड़कर पूरी राशि कार्यकर्ता को भेंट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments