Homeप्रमुख खबरेंपूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के जन्मदिन पर पुस्तक विमोचन, नाटक सहित होंगे कई...

पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के जन्मदिन पर पुस्तक विमोचन, नाटक सहित होंगे कई कार्यक्रम

 

ग्वालियर 23 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा 25 दिसंबर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई  के जन्म दिवस के अवसर पर ग्वालियर शहर में सेवा कार्य किए जाएंगे। साथ ही इसी क्रम में भाजपा के सभी 9 मंडलों और मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा कंबल वितरण, वस्त्र वितरण, फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम में अटलजी के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन और नाटक का मंचन भी होगा।

भाजपा द्वारा 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे सेंट्रल जेल में कैदियों को कंबल वितरण किए जाएंगे और वहां रह रहे बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरण किए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पतालों, स्कूलों एवं आश्रमों में फल वितरण के भी कार्यक्रम होंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर होने वाले नाटक मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर आयोजित होने वाले नाटक मंचन एवं पुस्तक विमोचन की तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महागनर की एक बैठक केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर  के आवास पर  हुई।

उल्लेखनीय है की पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को शाम 4 बजे मांडेर की माता के पास स्थित मेडिकल सभागार में उनके जीवन पर आधारित मेरी यात्रा अटल यात्रा पुस्तक का विमोचन किया जाएगा तथा उनके जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन होगा।

भाजपा ग्वालियर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्षगण राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर सहित जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षगण और मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments