Homeदेशमेरठ जा रहे सोनिया राहुल को पुलिस ने रोका, दिल्ली वापस

मेरठ जा रहे सोनिया राहुल को पुलिस ने रोका, दिल्ली वापस

नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेरठ जाने से रोक दिया गया बाद में उन्होंने मोबाइल पर मेरठ हिंसा में मौत का शिकार हुए परिवार वालों से बात की। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नागरिकात कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में मारे गए पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मेरठ के लिए रवाना हुए, मगर रास्ते में उन्हें पुलिस ने रोक दिया और जाने नहीं दिया। हालांकि, अब दोनों दिल्ली के लिए वापस लौट रहे हैं।

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को मेरठ जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने उन्हें जिले की सीमा में घुसने से पहले ही रोक दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments