देश के पूर्व प्रधानमंत्रीऔर ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धासुमन देने के लिए सैकड़ौं लोग सदैव अटल स्मारक पहुंचे हैं. आज तीन बार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पांचवी पुण्यतिथि है. गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, प्रफुल्ल पटेल, जीतेनराम मांझी, अनुप्रिया पटेल, सुदेश महतो भी मौजूद हैं. औपचारिक तौर पर गठबंधन के भी नेताओं को भी बुलाया गया है. इस दौरान NDA घटकदलों के नेता भी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

उधर मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। अटलजी के ग्वालियर में कमल सिंह का बाग स्थित निज निवास पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं भाजपा सहित स्थानीय लोग यहां उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।
पीएम मोदी ने अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर कहा है कि उनके नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ. पूर्व प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, “मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
भाजपा नेता और देश के पूर्व प्रधान मंत्री, वाजपेयी को पार्टी को उनके आधार से परे लोकप्रिय बनाने और छह साल तक सफलतापूर्वक गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय दिया जाता है, इस दौरान उन्होंने सुधारों को आगे बढ़ाया और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया. 2018 में 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था.