Homeप्रमुख खबरेंपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ऑक्सिजन पर देखने पहुंचे कई नेता

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ऑक्सिजन पर देखने पहुंचे कई नेता

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी बीते एक हफ्ते से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी है। डॉ. के मुताबिक उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है। उनकी सेहत जानने के लिए उनसे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, समेत कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे।

जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि उनकी तबीयत करीब दस दिन से खराब है। तीन दिन पहले ज्यादा दिक्कत होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका शुगर बढ़ने के बाद फेफड़े में निमोनिया होने से हालत बिगड़ गई है। उधर, वरिष्ठ नेता की बीमारी की सूचना के बाद भी कई दिनों तक बीजेपी का कोई नेता उन्हें देखने नहीं पहुंचा था। इससे दीपक नाराज भी बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments