Homeदेशपेट्रोल डीजल को लेकर केंद्र की राहत के बावजूद अबतक राज्यों ने...

पेट्रोल डीजल को लेकर केंद्र की राहत के बावजूद अबतक राज्यों ने नहीं की जनता की परेशानियों की चिंता

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर जो राहत दी गई उससे आम जनता को फायदा मिला, लेकिन अधिकतर राज्यों ने कोई छूट नहीं दी। पिछली बार जब दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने उत्पाद कर घटाया था तो कई राज्यों ने वैट में ताबड़तोड़ कटौती की थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अभी बीजेपी या बीजेपी समर्थित राज्यों और गैरभाजपा सरकारों वाले राज्यों यानी जहां, आप, कांग्रेस या किसी और पार्टी की सरकार है, वहां पेट्रोल-डीजल तुलनात्मक रूप से महंगा है।

अभी भी कुछ गैर भाजपा सरकारों वाले राज्यों में वैट कम न होने से पेट्रोल 100 के पार है। मणिपुर, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक को छोड़ दें तो उन राज्यों में, जहां बीजेपी या एनडीए की सरकार है वहां पेट्रोल 100 रुपये के नीचे है। जबकि, गैरएनडीए सरकारों वाले राज्यों जैसे तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत करीब 111 रुपये लीटर तक है। झारखंड, दिल्ली और पंजाब में पेट्रोल 100 रुपये के नीचे है।

भारतीय जनता पार्टी या उसके सहयोगियों की सरकारें वाले राज्यों में पट्रोल-डीजल के रेट 

राज्य पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
उत्तर प्रदेश 96.57 89.76
उत्तराखंड 95.22 90.26
गोवा 97.68 90.23
मणिपुर 101.18 87.13
त्रिपुरा 99.49 88.44
मध्य प्रदेश 108.65 93.9
बिहार 107.24 94.04
हिमाचल प्रदेश 97.05 83.02
कर्नाटक 101.94 87.89
हरियाणा 96.2 84.26
गुजरात 96.63 92.38
असम 96.01 83.84
अरुणाचल प्रदेश 92.02 89.63
औसत कीमत 98.91 88.82

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments