भारत ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कर दी है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार रखी है, जबकि भारत ने 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल और राइफल मिश्रित टीम इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया और इन दोनों वर्ग में कोई भारतीय निशानेबाज फाइनल में भी जगह नहीं बना सका। अब रविवार को मनु से पहले पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और निकहत जरीन भी दूसरे दिन से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
पेरिस ओलंपिक :पहले ही दिन मनु भाकर ने जगाई पदक की उम्मीद निशानेबाजी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची
RELATED ARTICLES