Homeप्रमुख खबरेंप्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने तीन दिन की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के...

प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने तीन दिन की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए

भोपाल। चुनाव आयोग ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने 3 दिन तक के लिए प्रतिबंध लगाया है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह के उस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बावरी ढांचा गिराने पर उन्हे गर्व है।’

क्या कहा था प्रज्ञा सिंह ने

साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि वह न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे गिराने में भी मदद की थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ा था। मुझे गर्व है कि ईश्वर ने मुझे अवसर दिया और शक्ति दी और मैंने यह काम कर दिया। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।’साध्वी प्रज्ञा के इस बयान का चुनाव आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया था। इस पर साध्वी ने यह भी कहा था कि वो किसी नोटिस से नहीं डरतीं
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments