Homeप्रमुख खबरेंप्रदेश अध्यक्ष के सफलतम एक वर्ष पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने...

प्रदेश अध्यक्ष के सफलतम एक वर्ष पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

भोपाल /ग्वालियर / 2 जुलाई 2026/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है इस निमित्त भाजपा में हर्ष की लहर है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने श्री खंडेलवाल को वधाई देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण होने पर हृदय गर्व से भर जाता है।

बीते एक वर्ष में आपके नेतृत्व में संगठन ने संपर्क, संवाद और समन्वय की कार्यसंस्कृति को नई मजबूती दी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान, अनुशासित संगठन और स्पष्ट नेतृत्व आपकी कार्यशैली की पहचान बने हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आपके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मेरे लिए सीख और सौभाग्य का विषय है।

प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

नेतृत्व के सफल एक वर्ष पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments