Homeग्वालियर अंचलप्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए सुंदरकांड व महामृत्युंजय का पाठ मशाल जुलूस...

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए सुंदरकांड व महामृत्युंजय का पाठ मशाल जुलूस भी निकाला

ग्वालियर /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किये षडयंत्र के खिलाफ  जहां आज भाजपा का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की दीर्घायु के लिए  महामृत्युंजय मंत्र का जाप सुंदरकांड का पाठ आदि किया गया ।

भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

श्री Narendra Modi जी के पंजाब दौरे पर कांग्रेस की चन्नी सरकार द्वारा साजिश के तहत सुरक्षा के साथ हुए खिलवाड़ से आहत भाजयूमो ग्वालियर द्वारा ने फूलबाग चौराहा से वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधी स्थल तक मशाल जुलूस निकाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए सुंदरकांड पाठ किया गया

देश के यशस्वी .प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  की दीर्घायु और सुरक्षा के लिये सुंदर कांड का पाठ ग्वालियर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया l इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष विकास साहू, राजू पलैया, रामबरन राठौर अशोक साहू, छोटे सिंह राठौर, डॉ कमल सिंह राजपूत, दीपक बंसल, प्रमेंद्र सक्सेना, ऋतुराज शर्मा, प्रवीण पाल, देवीसिंह राजपूत, आरबी सिंह भदोरिया, विजय सिंह सिसोदिया, भगवान सिंह कुशवाह, करण सिंह कुशवाह, बंटी लहारिया सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए.

महिला मोर्चा ने किया शिव रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप

कर महिला मोर्चा ने की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। ग्वालियर महानगर महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो पंजाब सरकार द्वारा चूक हुई है जो कि घोर निंदनीय है ,यह चूक न होकर षड्यंत्र महसूस हो रहा है। इस बात को ध्यान में रखकर ग्वालियर महानगर की महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी  के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती नीलिमा शिंदे  के नेतृत्व में शिव रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु

जीवन के लिए किया गया जिसमें मुख्य रूप में ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर  , हरीश मेवाफरोश , जयंत शर्मा , अपर्णा पाटिल , ममता भिलवार , मंजू सिकरवार , विनती शर्मा , रेशु राजावत , करुणा सक्सेना , ज्योति तोमर जी, पदमा शर्मा  आदि शामिल थे l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments