Homeप्रमुख खबरेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल पहुंचे बारिश ने किया परेशान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल पहुंचे बारिश ने किया परेशान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अपने विशेष विमान से दस बजे प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुँच गए है। लेकिन राजधानी में बीते रोज से हो रही बारिश के चलते वे अपने विमान से बआहर नहीं निकले हैं। एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ,राज्यपाल मंगू  भाई पटेल , केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  वहां मौजूद रहे।

हेलीकॉप्टर की जगह कार से निकले

प्रधानमंत्री को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रानी कमलापति स्टेशन पहुंचना था लेकिन एटीएस द्वारा बारिस के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान की अनुमति न देने के कारण उन्हें काफी देर अपने विमान में ही बैठे रहना पड़ा बाद में उनका काफिला कार से रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर वे दो वन्दे भारत सहित पांच ट्रैन को रवाना करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments