Homeप्रमुख खबरेंअब प्रधानमंत्री मोदी 1 जुलाई को आएंगे शहडोल

अब प्रधानमंत्री मोदी 1 जुलाई को आएंगे शहडोल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल दौरे की तारीख तय हो गई है। पीएम मोदी 1 जुलाई को शहडोल आएंगे और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। पहले पीएम मोदी कल यानि 27 जून शहडोल आने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के अलर्ट के चलते उनका दौरा निरस्त करना पड़ा। तब सीएम ने कहा था कि जल्द ही तारीख तय की जाएगी। अब 1 जुलाई को पीएम के आगमन की डेट फाइनल हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments