नई दिल्ली 21 जुलाई 2026/स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन को लेकर पार्टी का दावा है कि यह धरना पूरी रात जारी रहेगा. प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी को मनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहल भी की गई. केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया. हालांकि, राहुल गांधी अपने रुख पर कायम रहे और प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। इसके बाद दोनों नेता वहां से लौट गए.
सूत्रों के मुताबिक, अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं. इस बैठक को प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल पीएम आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल तैनात हैं.
उधर गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुँचे हैं.
धरना स्थल से सामने आ रही तस्वीरों में जितेंद्र सिंह को राहुल गांधी से बात करते देखा जा सकता है.
वहीं सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था जिसमें कई युवा घायल हुए थे.