Homeप्रमुख खबरेंविपक्ष में फूट उजागर : आप पार्टी नेता संजय सिंह बोले...

विपक्ष में फूट उजागर : आप पार्टी नेता संजय सिंह बोले सीजेपी आंदोलन कमज़ोर करने राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं

सीजेपी के आंदोलन को लेकर विपक्ष में फूट पडती दिखाई दे रही है आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सीजेपी के आंदोलन को कमज़ोर करने के लिए राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं.

संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “सीजेपी के धरने को कमज़ोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया.”

इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है और इसी दौरान कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने राहुल प्रियंका को हिरासत में लेकर हटा दिया है कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें.

अब से थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुँचे थे

सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था जिसमें कई युवा घायल हुए थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments