Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को माओवादी संगठनों...

प्रधानमंत्री मोदी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को माओवादी संगठनों की ओर से धमकी

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथित तौर पर माओवादी संगठनों की ओर से धमकी भरे दो पत्र मिले हैं. ये पत्र पुलिस को सौंप दिए गए हैं. राज्य के गृह विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को ये पत्र एक हफ्ता पहले मिले. सूत्रों ने बताया, ‘‘ गढ़चिरौली में हाल में नक्सल विरोधी अभियान चलाए गए थे जिसके बाद ये पत्र मिले. अभियान में 39 माओवादी मारे गए. आगे की जांच के लिए पत्र पुलिस को सौंप दिए गए.’’

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दोनों ही पत्रों में गढ़चिरौली मुठभेड़ों का जिक्र है. इनमें फडणवीस और उनके परिवार के सदस्यों के धमकी दी गई है. उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार माओवादियों द्वारा धमकी भरी चिट्ठी मिलने और ‘राजीव गांधी हत्‍याकांड’ की तरह पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश से जुड़ी चिट्ठी भी सामने आ चुकी है जिससे देशभर में सनसनी व्याप्त है इसपर  महराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “चिट्ठी में कई तथ्‍य सामने आए हैं. पुलिस ने इसे अपने कब्‍जे में ले लिया है और इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. ‘मामले की जांच जारी है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments