Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में पाकिस्तान को किया पूरी...

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में पाकिस्तान को किया पूरी तरह इग्नोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतन्त्रता दिवस पर लगातार छठवीं बार भाषण दिया. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा सबसे लंबा भाषण था, जो 2016 में उनके सबसे लंबे भाषण से केवल 2 मिनट ही कम चला. पीएम ने 92 मिनट तक भाषण दिया. दिलचस्प बात यह है कि पीएम ने अपने भाषण में पाकिस्तान को पूरी तरह इग्नोर किया.

दूसरी ओर 14 अगस्त को पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में भारत के बारे में बात की थी. वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की असेंबली पहुंचे थे. वहां एक जॉइंट सेशन को संबोधित किया था. कहा था कि आर्टिकल 370 खत्म करके नरेंद्र मोदी ने बहुत बड़ी गलती की है

जहां एक ओर पाकिस्तानी पीएम ने अपने भाषण में भारत पर अपना समय व्यतीत किया, वहीं पीएम मोदी ने सेना के लिए एक और पोस्ट का जिक्र किया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ.  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का काम केंद्र सरकार को सुझाव देना होगा. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तीनों सेनाओं के मुखिया से बात करके प्रधानमंत्री को सलाह दे सकेगा. इस पोस्ट को क्रिएट करने की मांग लंबे समय से हो रही थी.पीएम मोदी ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को घेरा. पीएम मोदी ने 16 बार आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल अपने भाषण में किया. जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के मुद्दे पर पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले कर रहा है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि यह उसका आंतरिक मसला है. जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की खुशी भारत की समृद्धि और शांति में एक बड़ा प्रेरक बन सकती है. पिछली सरकारों ने धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए को अस्थायी रखा था, क्योंकि उनमें कमी थी. पीएम ने कहा कि एक राष्ट्र, एक संविधान अब भारत में एक वास्तविकता है. भले ही पाकिस्तान कश्मीर पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है लेकिन पीएम ने इस संदर्भ में उसका जिक्र नहीं किया.पीएम मोदी ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा नागरिक शब्द का इस्तेमाल किया. पीएम ने 47 बार इसका जिक्र किया. उसके बाद स्वतंत्रता शब्द का जिक्र किया. पीएम ने जल शक्ति मिशन के बारे में बात की. पानी शब्द का 24 बार इस्तेमाल किया. जानते हैं पीएम मोदी ने अपने भाषण में किस शब्द का कितनी बार जिक्र किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments