प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये रूप में विश्व फलक पर अवतरित हो रहे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का लोकार्पण करने के लिये वाराणसी पहुंच गए हैं खभर लिखे जाने तक वे काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। इससे पूर्व यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह यहां पहुंच कर अभिभूत हैं। काल भैरव मंदिर से दर्शन करने के बाद क्रूज से वह धाम तक पहुंचे। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री दोपहर उन मजदूरों के साथ करेंगे जिन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया है। कॉरिडोर को दिन रात एक कर मूर्त रूप देने वाले लगभग 2500 मजदूरों के साथ पीएम के भोजन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वह मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचवाएंगे। खाने में गुजराती व्यंजन की भी खास व्यवस्था की गई है। इस दौरान पीएम मोदी पंगत में बैठकर भोजन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक कुछ देर बाद करेंगे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का लोकार्पण,2500 मजदूरों के साथ करेंगे भोजन
RELATED ARTICLES