Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के टॉप नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया के...

प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के टॉप नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से पार्टी ने दिए बड़े संकेत

ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी  ने 10 अप्रैल को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 30-स्टार प्रचारकों की अपनी  सूची विगत दिवस जारी की है।

इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के शीर्ष दिग्गज नेताओं के साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल किए जाने के बाद सिंधिया का कद बढ़ने के संकेत भाजपा ने दिए हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य केंद्रीय मंत्री के नाम भी इस सूची में है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कुछ अन्य नेताओं में नितिन गडकरी, डेबरा (पश्चिमी मिदनापुर) से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष, स्मृति ईरानी, ​​मिथुन चक्रवर्ती, मनोज तिवारी, जॉन बरला और शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं।

पार्टी के बड़े दिग्गज नेताओं के बीच सिंधिया के नाम को देख जहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर है वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे राजनीति की दृष्टि से सिंधिया के लिए शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है की पार्टी जहां सिंधिया के संसद में कांग्रेस पर तीखे हमलावर तेवरों से प्रभावित है वहीं पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों पर उनकी तथ्यात्मक स्पीच ने प्रधानमंत्री को बहुत प्रभावित किया है। उनके आलओवर परफॉर्मेंस की बात की जाए तो श्री सिंधिया को लंबे समय के बावजूद मंत्री न बनाये जाने के बाद भी उन्होंने पार्टी लाईन से रत्तीभर भी अलग प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। यही वजह है की पार्टी के नीतिनिर्धारकों ने अब उन्हें और अधिक तवज्जो दी है।

उल्लेखनीय है की श्री सिंधिया अब जहां स्टार प्रचारक बनकर गरजने वाले हैं उस बंगाल में पहले दो चरणों में क्रमश: 79.9 और 80.43% मतदान हुआ है। तीसरे चरण की 31 सीटों के लिए मतदान 6 अप्रैल को होगा और 44 सीटों के लिए चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान होगा। इसके अलावा पांचवें चरण में 17 अप्रैल को 45 सीटों के लिए मतदान होगा। छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल को होना है उस दौरान 43 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 26 अप्रैल को सातवें चरण में 36 सीटों के लिए मतदान होगा। आखिर में 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होना है, जब 35 सीटों पर मतदान होंगे। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई जिसमें नंदीग्राम सीट भी शामिल थी जहां से ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी और अब बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं।

आपको बता दें, शुभेंदु हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। शुभेंदु ने टीएमसी पर केवल ‘भतीजे को बढ़ावा देने’ का आरोप लगाया। ममता, जिन्हें हाल ही में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगी थी – जिस पर उन्होंने बीजेपी को दोषी ठहराया था, वो व्हीलचेयर के जरिए कैंपेन कर रही हैं। जिसे बीजेपी ने ‘सहानुभूति की राजनीति’ करार दिया है। ममता ने शुभेंदु अधिकारी के परिवार को ‘मीर जाफर’ की संज्ञा दी है। जबकि शुभेंदु ने कहा है कि ‘ममता के दोबारा चुने जाने पर बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। हाल ही में शुभेंदु ने ऐलान किया है कि वो राज्य की नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments