Homeप्रमुख खबरेंप्रधानमंत्री मोदी 27 जून को आएंगे मध्यप्रदेश,यहां देखिए क्या है उनके कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को आएंगे मध्यप्रदेश,यहां देखिए क्या है उनके कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 हूं को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे ,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां भोपाल और शहडोल से जुड़े दो आयोजनों में प्रधानमंत्री की सहभागिता रहेगी।

जानकारी में बताया गया है की प्रधानमंत्री मोदी वह पहले भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे, फिर शहडोल में रानी दुर्गावती गौरव यात्राओं के भव्य समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में सिकल सेल एनीमिया मिशन के तहत अभियान की शुरूआत और मध्यप्रदेश में बनकर तैयार 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक रूप से वितरण करेंगे।

शाम को प्रधानमंत्री श्री मोदी लखपति दीदियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री के मध्यप्रदेश आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि इस पवित्र अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का आना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का विषय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments