Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज 24 को करेंगे अटल बिहारी वापजेयी हिन्दी भवन का भूमि...

मुख्यमंत्री शिवराज 24 को करेंगे अटल बिहारी वापजेयी हिन्दी भवन का भूमि पूजन

ग्वालियर। मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा भवन के अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी भवन का भूमि पूजन 24 जून को दोपहर 3 बजे सिटी सेंटर पर होगा।
मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा के मंत्री धीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडक़र होंगे। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री द्वय नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चन्द्र त्रिवेदी, महामंत्री ऋषि कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पवन पुत्र बादल, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती डॉ.नीलम राठी होंगे। संस्था के पदाधिकारियों ने प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
अपील करने वालों में सभा के वरिष्ठ सभासद विश्वनाथ मित्तल, जगदीश तोमर , शैवाल सत्यार्थी, मुरारी लाल गुप्त (गीतेश), डॉक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा, बसंत पुरोहित, सभा अध्यक्ष डॉ. कुमार संजीव, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, श्रीमती पदमा शर्मा, प्रचार मंत्री रामचंद्र चिराग, पुस्तकालय मंत्री लोकेश तिवारी, साहित्य मंत्री मंदाकिनी शर्मा, सभासद डॉ. सुखदेव मखीजा, मुकुंद पराडक़र, सुरेंद्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, विष्णु तिवारी. सुरेश सम्राट डॉ. कुसुम भदौरिया ,जोशना सिंह राजावत, डॉ. वंदना कुशवाह, डॉ.वंदना सेन, अंकित अग्रवाल, सह मत्री उपेन्द्र कस्तूरे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रस्तावित यात्रा को लेकर कलेक्टर एवं एसएसपी ने की बैठक

आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण

ग्वालियर में 24 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रस्तावित यात्रा की व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउण्ड पर बैठक की और आयोजन की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेला ग्राउण्ड पर आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजन के संबंध में जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उसका पालन समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात सिटी सेंटर पर्यटन भवन, जीवायएमसी क्लब, एक हजार बिस्तर अस्पताल, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पहुँचकर आयोजन की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments