एकबार फिर किया बांग्लादेश -भारत क्रिकेट मैच के विरोध का ऐलान, सोमवार को ग्वालियर बंद पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक
कहा भाजपा में घुसे कांग्रेसियों के कारण भाजपा सिद्धांतों से भटक गई है
ग्वालियर /अखिल भारत हिन्दू महासभा के ग्वालियर के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने आज एसपी आफिस में हिंदू संगठनों की बैठक बुलाई थी जिसका हिन्दू महासभा ने आरोप लगाते हुए बैठक में जाने से इंकार करते हुए बहिष्कार कर दिया ओर भाजपा से सवाल किया कि भाजपा में घुसे कांग्रेसियों के कारण भाजपा सिद्धांतों से भटक गई है।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार हिंदू विरोधी कार्य कर रही है ।
16 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश के अंदर अनेक जिलों में हिंदू विरोधी नारे एवं दूसरे देशों के झंडे लगाए गए 17 सितंबर को ग्वालियर में सागरताल पर सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जन के दौरान अपमान किया । पितृपक्ष में ग्वालियर के मुख्य वीर सावरकर सरोवर पर कोई भी व्यवस्था तर्पण करने की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई । अभी तक नवरात्रि पर्व के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार हिन्दू विरोधी कार्य कर रही है।बांग्लादेश -भारत क्रिकेट मैच में ग्वालियर में प्रशासन व्यवस्था करने में लगा है। बेलगाम प्रशासन लगा हुआ है और हिंदू महासभा के नेताओं को पुलिस द्वारा धमकियां दी जा रही है उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। क्योंकि हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज से सबसे पहले विरोध करने की घोषणा की थी। अब इस सबकी तैयारी को लेकर 23 सितंबर सोमवार को दोपहर ठीक 2-30 बजे ,
हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी की अध्यक्षता में राष्ट्र भक्त हिन्दुओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच को लेकर ग्वालियर बंद कर मंथन कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।