Homeग्वालियर अंचलप्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में चांदी की जलहरी हेतु कार्य...

प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में चांदी की जलहरी हेतु कार्य शुरू, भक्तों को दर्शन के लिए दो दिन करना होगा इंतजार

ग्वालियर /अचलेश्वर मंदिर के भक्तों की प्रेरणा से अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास ने भगवान अचलनाथ के मंदिर के गर्भगृह में चांदी की जलहरी का निर्माण काशी के कुशल कारीगरों द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

ये कारीगर वह हैं जिन्होंने विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में जलहरी का निर्माण किया है। अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के  मुताबिक  श्रद्धालुओं से प्राप्त चांदी से इस जलहरी का निर्माण कराया गया है

150 श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई चांदी की कीमत करीब 6219000 रुपए आंकी जा रही है। काशी में बन रही जलहरि को लेने के लिए मंदिर के पुजारी पं. गौरव शर्मा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम काशी ने लिए रवाना हुई थी इस टीम ने काशी पहुंचकर जलहरि को बॉक्स में पैक करवाया और  पूर्ण श्रद्धा भाव से उसके स्थापना की आगामी कार्यवाही प्रारंभ की  अचलेश्वर न्यास अचलनाथ पर जलहरि की स्थापना की लेकर गतिविधियां रात्रि से जारी हैं  न्यास धार्मिक विधिविधान  से इसे लगाने की तैयारी में जुटा है। जानकारी के अनुसार इसी वजह से मंदिर को आज 12 जुलाई से 16 जुलाई तक दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। विशेष कारीगरों द्वारा पर्दा लगाकर जलहरी निर्माण शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments