Homeदेशप्रसिद्ध अदाकारा श्रीदेवी का दुबई में निधन

प्रसिद्ध अदाकारा श्रीदेवी का दुबई में निधन

सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। शनिवार को देर रात दुंबई में उनका निधन हो गया। श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सकता। दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं। उनकी निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।

श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments