Homeप्रमुख खबरेंप्रसिद्ध एथलीट सुनीता गोदारा को राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान

प्रसिद्ध एथलीट सुनीता गोदारा को राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान

 

वीरांगना बलिदान मेला का  भूमिपूजन संपन्न ,

18 जून को मुख्य आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे रामलाल  व शिव राज सिंह  चौहान
मेले में होगा लक्ष्मीबाई के जीवन पर केंद्रित महानाट्य
देश के नामचीन कवि करेंगे काव्यपाठ
डॉ सुनीता गोदारा को प्रदान किया जाएगा वीरांगना सम्मान

ग्वालियर। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की नायिका , अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाने वाली वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की याद में यहां फूलबाग स्थित रानी के समाधि स्थल पर 17 – 18 जून को दो दिवसीय बलिदान मेले का आयोजन किया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई बलिदान मेला स्मारक समिति के प्रमुख एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने संतों के सानिध्य में आज शाम समाधि स्थल के सामने मैदान में भूमिपूजन किया। इस अवसर पर दंदरौआ सरकार के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज , संत कृपाल सिंह ,सिद्धेस्वर मंदिर के महंत रामभजन दास ,रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी सुदीप्तानन्द सांसद विवेक शेजवलकर अभय चौधरी डॉ हरिमोहन पुरोहित दिलीप शर्मा, देवेश शर्मा ,खुशबू गुप्ता ,सतीश सिकरवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजनेता , समाजसेवी युवा उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए मेले के संस्थापक अध्यक्ष  पवैया ने कहा कि शहीदों के मेले युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय भाव जागृत करते हैं।ये मेला जनता का मेला है। वास्तव में ये देशभक्ति का भागवत है।उन्होंने कहा कि मेले ने गत 20 वर्षों से देशभक्ति का जागरण कियापवैया ने कहा सरकारें आती हैं जाती हैं पर शहीदों की चिंताओं पर मेले नहीं थमते।यह देशभक्त जनता का मेला है। मेले से पूर्व सरकारी आयोजन पर टिप्पणी करते हुए पवैया ने कहा कि ऐसे पवित्र आयोजन जो कि तमाम राजनीति से ऊपर उठकर है ,में विघ्न की बातें करने वालों की आत्मा 20 साल बाद क्यों जाग रही है।क्या उनमें रानी का असली इतिहास बताने की हिम्मत है

उन्होंने नगर वासियों से मेले में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि 18 जून को होने वाले मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल जी होंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।इस अवसर पर एशियाड एथलीट चेम्पियन डॉ सुनीता गोदारा को राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई पर महानाट्य का मंचन होगा।अंत मे देश के नामचीन कवि कवितापाठ करेंगे।

इससे पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर एवं दंदरौआ सरकार के महंत महामंडलेश्वर रामदास  महाराज ने भी आयोजन की सफलता की कामना की और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments