Homeदेशप्रसिद्ध साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन

प्रसिद्ध साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन

मृदला सिन्हा ने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखीं ।. विजयाराजे सिंधिया पर लिखी उनकी किताब ‘एक थी रानी ऐसी भी’ पर फिल्म भी बनी थी

नई दिल्ली /गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है. मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं और भाजपा की प्रभावी नेता थीं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी. वो एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.

27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरनगर में जन्मीं मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं. राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी उनका नाम काफी ऊंचा था. उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखीं हैं. विजयाराजे सिंधिया पर लिखी उनकी किताब ‘एक थी रानी ऐसी भी’ पर फिल्म भी बनी थी.

उनके पति डॉक्टर रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं. बाद में उन्हें गोवा की राज्यपाल बनाया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments