Homeप्रमुख खबरेंफटाफट क्रिकेट का विश्व विजेता बना भारत,टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले...

फटाफट क्रिकेट का विश्व विजेता बना भारत,टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

अहमदाबाद 8 मार्च2026/ के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर  फटाफट क्रिकेट का चैंपियन बन गया है.इसके साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है.

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन देकर चार विकेट लिए और टीम इंडिया को लगाकर दूसरी बार चैंपियन बनाया

वहीं अक्षर पटेल ने भी तीन ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई

इससे पहले भारत ने संजू, किशन और अभिषेक की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments