Homeग्वालियर अंचलवीडियो :ग्वालियर के सबसे व्यस्ततम बाजार दौलतगंज में एसी फटने से लगी...

वीडियो :ग्वालियर के सबसे व्यस्ततम बाजार दौलतगंज में एसी फटने से लगी जानलेवा आग एक महिला की मौत, देर रात तक मची रही अफरा तफरी

ग्वालियर 8 मार्च 2026/ग्वालियर के सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले व्यावसायिक बाजार दौलतगंज में उस समय अफरा तफरी मच गई ज़ब एक बहुमंजिला ईमारत में आग की लापटें भड़क उठीं यह आग एसी और सिलेंडर में हुए तेज धमाके के बाद भड़की  आग लगते ही घर से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। उस समय घर के अंदर परिवार के 6 लोग मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बहू की मौत हो गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खिड़कियां तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मृतक के पिता अशोक अग्रवाल को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

देर शाम मौक़े पर पहुंची कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार घर में एसी ऑन किया गया था। इसी दौरान आग लग गई। धीरे-धीरे पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग में फंसे लोगों को तो शरुआत में दमकल कर्मियों ने बाहर निकाल लिया लेकिन आग लगने के लगभग चार घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की कोशिश जारी है।

दम घुटने से गई महिला की जान

बताया जा रहा है कि मकान में व्यापारी परिवार के तीन भाई गिर्राज, दिनेश और हरिओम एक साथ रहते हैं। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में मदद की।

इस दौरान घर में धुआं भर जाने की वजह से अंकिता अग्रवाल (पत्नी सचिन अग्रवाल) का दम घुट गया। पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई।

मंत्री और विधायक मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली।

आग लगने के कारणों का पता नहीं च आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की अधिक गाड़ियां लगाई गईं। इसके अलावा टैंकरों से भी पानी की सप्लाई की गई। काफी मशक्कत के बाद कुछ हद तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। हालांकि ऊपरी मंजिलों पर फिर से लपटें अभी भी उठने लगी हैं।

प्रशासन का कहना है कि एरिया बेहद कंजेस्टेड है। यहां प्रॉपर गाड़ियां नहीं जा पा

रही हैं। जिसके कारण आग बुझाने में देरी हुई है

अपडेट जारी 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments