Homeदेशफारूक के पाकसमर्थित बयान पर विहिप बजरंगदल ने खोला मोर्चा, काले झंडे...

फारूक के पाकसमर्थित बयान पर विहिप बजरंगदल ने खोला मोर्चा, काले झंडे दिखाए

गुलाम कश्मीर को पाकिस्तान के कब्जे से छुड़ाने संबंधी बयान पर नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को विरोध का सामना करना पड़ा। विश्व ¨हदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फारूक अब्दुल्ला को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की।

फारूक रविवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे रिहाड़ी में पार्टी के एक यूथ कार्यकर्ता तनवीर के घर जा रहे थे। फारूक का काफिला जैसे ही रिहाड़ी चौक से गुजरा तो पहले से सक्रिय विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ता काफिले के सामने पहुंच गए और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। फारूक के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका। इस बीच धक्का-मुक्की भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से नारेबाजी शुरू कर दी। राकेश बजरंगी और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने फारूक हाय-हाय के नारे लगाते हुए कहा कि गुलाम कश्मीर को पाकिस्तान का बता कर अच्छा नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। संसद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि पाकिस्तान के कब्जे से गुलाम कश्मीर को छुड़ाना है। ऐसे में फारूक ने बयान दिया है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को हासिल नहीं कर सकता, जबकि भारत गुलाम कश्मीर को वापस नहीं ले सकता। पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को पकड़ कर थाने ले गई। दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों में विक्की चौधरी, अश्विनी, शुभम व अन्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments