Homeप्रमुख खबरेंफिर आमने सामने होंगी भारत पाकिस्तान क्रिकेट टीमें इस दिन होगा मुकाबला

फिर आमने सामने होंगी भारत पाकिस्तान क्रिकेट टीमें इस दिन होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच कई बड़े मौकों पर मुकाबले खेले गए हैं। जहां भारतीय टीम का दबदबा नजर आया है। इसी बीच एक बार फिर से जुलाई के महीने में दोनों टीमें आपस में भिड़ने को तैयार नजर आ रही हैं। यह मैच महिलाओं के एशिया कप में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर सात बार यह खिताब जीता है। टीम इंडिया इस वक्त एशिया कप की चैंपियन टीम है। उन्होंने साल 2022 में टूर्नामेंट जीता था। टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में एशिया कप को साल 2012, 2016 और 2022 में जीत चुकी है। इस बार भी यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा।

इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच

महिला एशिया कप 2024 में आठ टीमें खिताब के लिए आपस में मुकाबला खेलेंगी, जिसमें दो ग्रुप होंगे जिनमें चार-चार टीमें होंगी। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और उसके बाद 28 जुलाई को फाइनल मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में भारच और पाकिस्तान के बीच 19 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है। भारतीय टीम के ग्रुप में नेपाल, पाकिस्तान और यूएई की टीम शामिल है। यह सभी टीम ग्रुप ए का हिस्सा है। महिला एशिया कप 2024 के सभी मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments