ग्वालियर 27 अगस्त 2026/ ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने एक और सनसनी खेज वारदात को अंजाम देकर कानून व्यस्वस्था की पोल खोल दी बदमाशों ने आज गोली मारकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया
जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर 100 फुटा रोड पर गुरुवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे मोमोज खाने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान विवेक मीणा के रूप में हुई है, जो बजरंग दल के सह-जिला मंत्री चेतन मीणा के भाई थे और शहर में ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता थे।
जानकारी के अनुसार, 100 फुटा रोड पर चौपाटी की तर्ज पर देर शाम से खान-पान के कई ठेले लगते हैं। एक मोमोस के ठेले पर किसी बात को लेकर विवेक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने हथियार निकालकर विवेक पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दूसरे कई एंगल से भी तफ्तीश जारी है।
खबर का अपडेट जारी