Homeप्रमुख खबरेंमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर पूर्व में जगह-जगह प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर पूर्व में जगह-जगह प्रदर्शन

ग्वालियर 27 अगस्त 2026/बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में विधानसभा के सभी ब्लॉकों में अलग-अलग समय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक गोला का मंदिर, ब्लॉक मुरार, ब्लॉक मेला ग्राउंड, ब्लॉक थाठीपुर और ब्लॉक इंदरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। शक्कर, चावल जैसी रोजमर्रा की खाने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। । कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments