Homeप्रमुख खबरेंबड़ी राहत :200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल...

बड़ी राहत :200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली 1 अगस्त 2026/केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ 200 रुपये से ज्यादा सस्ता

केंद्र सरकार ने शनिवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की. नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कमी की गई है. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments