केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी का किया धन्यवाद
ग्वालियर /केंद्रीय मंत्रीमंडल ने आज कैबिनेट की बैठक में ग्वालियर को एक बड़ी सौगात देते हुए आगरा – ग्वालियर 6 लेन नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर’ को हरी झंडी प्रदान कर दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का धन्यवाद के साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री सिंधिया ने x पर लिखा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्री मंडल ने कैबिनेट में ग्वालियर को एक ऐतिहासिक सौगात दी है।
मेरे अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री श्री @NitinGadkari जी ने ‘6 लेन आगरा – ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर’ की अनुमति देकर ग्वालियर वासियों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया है।
रू 4,613 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर से ग्वालियर से आगरा के बीच के यात्रा समय को करीब 50% तक कम किया जाएगा जिससे निश्चित ही
आवाजाही और व्यापार को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
पिछले चार वर्षों से मेरा सपना था कि हम ग्वालियर को विश्वस्तरीय सड़क अधोसंरचना दें जो शहर को नए अवसरों से जोड़े, आज 6 लेन कॉरिडोर की अनुमति से मेरा यह सपना पूर्ण हुआ है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इसके साथ ही रु 500 करोड़ ग्वालियर के हवाईअड्डे, रु 500 करोड़ के रेलवे स्टेशन और रु 1600 करोड़ के एलिवेटेड रोड
निर्माणधीन) के आने से, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, हम एक नए ग्वालियर का निर्माण करेंगे और विकास के नए द्वार खुलेंगे।
इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी का धन्यवाद। साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारा ग्वालियर, बदलता ग्वालियर!